PC: aajtak
आज हम आपको एक ऐसी चौंका देनी वाली घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे? आप क्या कहेंगे अगर हम आपको बताएं कि एक महिला ने ऑनलाइन इतनी शॉपिंग कि उसके द्वारा मंगवाए गए पार्सल्स तक को रखने के लिए उसका घर छोटा पड़ गया और उसे नया घर खरीदना पड़ा, और तो और पार्सल्स की संख्या इतनी अधिक थी कि उसे उन्हें खोलने तक का टाइम नहीं मिल पाता था।
चीन की एक महिला कई सालों से अकेली रह रही थी। उसकी इकलौती बेटी बाहर रहती है। उसका अपने रिश्तेदारों से कोई खास संपर्क नहीं है। वह दिन का ज़्यादातर समय ऑनलाइन शॉपिंग में बिताती है। उसने करोड़ों रुपये शॉपिंग पर खर्च कर दिए हैं। डिब्बों में बंद सामान की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अब घर में रखने की जगह नहीं बची।
उसने घर के ग्राउंड फ्लोर पर गैराज में भी सामान रखना शुरू कर दिया। लेकिन वहाँ खड़े होने की भी जगह नहीं बची। इसलिए उसे मजबूरन एक अलग फ्लैट खरीदना पड़ा। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद, उसने वे सभी पैकेट जो वह अभी तक नहीं खोल पाई थी, नए फ्लैट में भेज दिए।
स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह घटना चीन के शंघाई के जियाडिंग ज़िले में हुई। 66 वर्षीय महिला का नाम वांग है। वह पहले शहर के बीचों-बीच एक बड़े फ्लैट में रहती थी। बाद में उसने उसे बेच दिया। उसने उपनगरों में कम कीमत पर एक घर खरीदा। वांग बहुत अमीर है। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह अपना पैसा कैसे खर्च करे। दूसरों से पैसे उधार लेने से बचने के लिए वांग ने एक और तरीका निकाला। उसने ऑनलाइन शॉपिंग शुरू कर दी।
खाने-पीने की चीज़ों से लेकर सौंदर्य प्रसाधनों और सोने के गहनों तक, वह सब कुछ ऑनलाइन ख़रीदती थी। दिन भर में उसके घर इतने पार्सल आते कि वांग के पास उन्हें खोलने का समय ही नहीं होता था। जैसे-जैसे पैक किए गए सामान दिन-ब-दिन बढ़ते गए, वांग के घर में पार्सल का पहाड़ बनता गया।
उसके घर के नीचे गैराज में भी जगह नहीं बची थी। इसलिए वांग को मजबूरन अपने घर के पास एक फ्लैट खरीदना पड़ा। उसने बिना खोले हुए पार्सल उस फ्लैट में भेज दिए। मालूम हो कि महिला अब तक ऑनलाइन शॉपिंग पर 20 लाख युआन (भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ 40 लाख रुपये) खर्च कर चुकी है।
You may also like
आज का क्रिकेट टॉस रिजल्ट: किस टीम ने पहले गेंदबाज़ी चुनी? जानें सबसे पहले!
राजसमंद में जलप्रलय! कुंभलगढ़ के फूटे तालाब से मचा हड़कंप, तेज बहाव में फंसे स्कूली बच्चे और ग्रामीण महिला की तलाश जारी
फोनपे का पिनकोड रिटेलर्स को बना रहा सशक्त, 1000 से अधिक ऑफलाइन स्टोर्स को बनाया डिजिटल
साइयारा: एक रोमांटिक ड्रामा जो दिल को छू लेता है
BCCI बना मनी मशीन! IPL 2025 में कहां से आया इतना पैसा? आंकड़े उड़ाएंगे होश